story
-
उम्मीद की खिड़की
4 अप्रैल 2001 ये कहानी शुरू होती है अंत से,अंत एक रिश्ते का,अंत उस रिश्ते में बसे प्यार का। उस रोज़ सिर्फ़ प्राचीता ही नहीं टूटी,बराबर हिस्सों में उसका दिल भी टूटा। नौकरी के चलते अभिजीत को शहर छोड़कर जाना पड़ा,उस वक़्त में मोबाइल इतने प्रचलित तो थे नहीं,और न “लॉन्ग डिस्टेंस” नाम की चीज़ थी। “अब कब मिलोगे?”प्राचीता ने पूछा। “बहुत जल्द…..” ये कहकर अभिजीत ने एक उम्मीद दी कि शायदवो फिर मिल पाएँ। पर काम और ज़िम्मेदारियों में उलझा इंसानपतंग की तरह हो जाता है,जिसका एक सहारा तो होता है,पर वो वहाँ वापस जा नहीं पाता है…समाज का हिस्सा हो जाने के बाद समय मिलता कहाँ है? “समय…
-
टूटा खिलौना
तुम्हें ये मिल कहाँ से जाते हैं रोज़ नये–नये?” “क्योंकि मैं ढूँढता हूँ,” टीनू ने अपने हाथ में एक खराब-सी दिखने वाली गुड़िया पकड़े हुए कहा।“कहाँ?” सोहन ने पूछा।“कचरे में,” टीनू मुस्कराया।यह सुनकर सोहन ने कहा, “तो पूरे दिन तू गली-गली का कचरा देखता घूमता है क्या?”“नहीं, स्कूल से आते वक्त ढूँढता हूँ,” टीनू बोला। तभी टीनू की मम्मी आती हुई बोलीं, “कुछ दिन स्कूल मत जा, गर्मी बहुत है, ज़मीन तप रही है, तेरे पैरों में छाले हो गए हैं।”यह सुनकर सोहन ने पूछा, “क्यों? तेरी चप्पल कहाँ है रे?”“वो फिर टूट गई, अब सही करने लायक भी नहीं है,” टीनू बोला। और फिर उसने अपनी चारपाई के नीचे…
-
सबसे सुंदर दुल्हन
वक्त रहते देख लो फिर मत कहना कि देखने नहीं दी, नंदिनी ने अपने हाथों को आगे बढ़ाते हुए कहा —राजीव ने हाथो को पकड़ते हुए गौर से सारी लगी मेहँदी को देखा जो पूरे हाथ को और भी सुंदर बना रही थी।राजीव को नंदिनी के मिट्टी से सने हाथ याद आए जब राजीव ने बारिश में उसे कीचड़ में गिरा दिया था।नंदिनी ने हाथ पीछे खींचते हुए कहा, “कैसी लग रही है, नजर मत लगा देना।”राजीव ने मुँह बनाते हुए कहा, “इतनी भी अच्छी नहीं है, देख तो ! ढँग से रंग ही नहीं आया, वो प्यार नहीं करता तुझसे।”ऐसा कहते हुए राजीव आगे चलने लगा। “ओह आया बड़ा…
-
मन – एक चोर
चारपाई की बांई ओर कमल परेशान सा बैठा है। जाहिर है कि अभी तक उसने नाश्ता नहीं किया। भरत, दुकान पर जाने के लिए तैयार है।अभी तक उसने बाल नहीं बनाये हैं या शायद उनके बीच अचानक से शुरू हुई बात ने किसी और चीज का मौका ही नहीं दिया। “तुम पागल हो, 60 हज़ार के गहने कोई मामूली चीज़ नहीं है। जीवन में ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।”भरत कमल के मन में उन गहनों को लेकर लालसा जगाने की कोशिश करता है। “पर वह गहने रोशनी की माँ ने मुझे बड़े विश्वास के साथ दिए हैं ” कमल कहता है। “मैं ऐसे किसी का विश्वास नहीं तोड़ूंगा।” दरअसल रौशनी…


